पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पांच लोगों को कार चालक ने टक्कर मारी, घायल

पांच लोगों को कार चालक ने टक्कर मारी, घायल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर | बुधवारको सुबह भाठागांव के पास एक कार चालक ने पांच लोगों को टक्कर मारकर जख्मी कर दिया। पुरानी बस्ती पुलिस ने कार चालक लेबर इंस्पेक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस के अनुसार सुबह करीब साढ़े आठ बजे भाठागांव होटलब्लू सी के सामने रिट्ज कार ने रावतपुरा कालोनी निवासी बाइक सवार सोमेंद्र मिश्रा को टक्कर मार दी। इसमें उसे गहरी चोट आई। इसके बाद कार ने पैदल गुजर रही 47 वर्षीय महिला अनिता शर्मा को भी चपेट में ले लिया। इसके बाद साइकिल सवार अमर सिंह और बाइक पर जा रहे नीलेश और खुशी सिन्हा को जोरदार टक्कर मार दी।

अमर सिंह ने इसकी शिकायत पुरानी बस्ती पुलिस को की।

पुलिस के अनुसार कार चालक 60 वर्षीय टीएन तरार अभनपुर में लेबर इंसपेक्टर है। वह किसी काम से भाठागांव जा रहा था। पुलिस के अनुसार घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। बाइक सवार को छोड़कर अन्य घायलों को इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। इधर, आरोपी कार चालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।