- Hindi News
- मंजूर नक्शे से तीन माले ज्यादा बना लिए, तोड़ने में जुटा नगर निगम
मंजूर नक्शे से तीन माले ज्यादा बना लिए, तोड़ने में जुटा नगर निगम
नगरनिगम के तोड़फोड़ दस्ते ने बुधवार को कारोबारी मदन लोढ़ा के 6 मंजिला भवन में तोड़फोड़ शुरू कर दी। अवैध निर्माण रोकने के नोटिस दो साल से जारी करनेवाला नगर निगम का तोड़फोड़ दस्ता सुबह करीब 10 बजे बुलडोजर लेकर पहुंचा और सीधे कार्रवाई शुरू कर दी। कारोबारी ने स्वयं तथा रिश्तेदार के नाम पर दो मजीनों पर अलग-अलग नक्शे पास कराए थे। इसके बाद लगे हुए दोनों प्लाट को एक कर पूरी जमीन पर भवन बनाया जा रहा था।
निगम कमिश्नर अवनीश कुमार शरण ने बताया कि मदन लोढ़ा ने जो नक्शे पास कराए थे, उसके विपरीत अपनी जमीन पर 17 हजार 229 वर्गफीट और प|ी की जमीन पर 19 हजार 750 वर्गफीट अतिरिक्त निर्माण कर लिया था। 23 फरवरी 2012 को मदन लोढ़ा को देवेंद्र नगर की आरडीए की योजना में आबंटित 4 हजार वर्गफीट जमीन के प्लाट पर कमर्शियल नक्शा पास किया गया।
उसी प्लाट के बगल में प|ी के नाम 4 हजार 410 वर्गफीट जमीन पर नक्शा पास कराया। उन्हें तीन माले के निर्माण की अनुमति भी दी गई। मगर उन्होंने इसके विपरीत तीन अतिरिक्त माले बना दिए। ग्राउंड फ्लोर से छठवीं मंजिल तक कुल 20 हजार 918 वर्गफीट अतिरिक्त निर्माण कर लिया। भवन की कुल उंचाई 217 फीट और एफएआर 5.22 गुना अधिक कर दिया गया।
पार्किंगकी जगह गोडाउन : जोनकमिश्नर आरके डोंगरे ने बताया कि कारोबारी ने पार्किंग की जगह में भी गोडाउन बना लिया था।
ग्राउंड फ्लोर से 12 मीटर नीचे रैंप बनना चाहिए था, वहां सीढ़ी बनाने की जगह छोड़ी गई थी ताकि गोडाउन के रूप में उपयोग किया जा सके।
^नगर निगम ने हमारी बिल्डिंग में तोड़फोड़ की है। अफसरों ने बताया कि जितना नक्शा पास है, वह हिस्सा नहीं टूटेगा। इसके अलावा इस बारे में मुझे कुछ नहीं कहना है। मदनलोढा, कारोबारी देवेंद्र नगर