- Hindi News
- चीनी के दाम साढ़े चार साल के निचले स्तर पर
चीनी के दाम साढ़े चार साल के निचले स्तर पर
मनीभास्कर डॉट कॉम|नई दिल्ली
देशमें चीनी की कीमतें करीब साढ़े चार साल के निचले स्तर पर गई हैं। महाराष्ट्र में चीनी एस30 क्वालिटी के दाम 2,350 रुपए प्रति क्विंटल पर गए हैं। यह अगस्त 2010 के बाद सबसे कम कीमत है।
इसकी मुख्य वजह मिलों पर गन्ना किसानों के भुगतान का दबाव है। नकदी की कमी से जूझ रही मिलों को पैसे के इंतजाम के लिए बाजार में मजबूरन चीनी की सप्लाई बढ़ानी पड़ी है। इससे कीमतों में गिरावट आई है। इस साल भी चीनी का उत्पादन मांग से अधिक होने के आसार हैं। इससे भी कीमतों पर दबाव है। चीनी उद्योग के संगठन इस्मा के मुताबिक अभी मिलों पर किसानों का 11,000 करोड़ रुपए से ज्यादा का बकाया है। ऐसे में यदि सरकार ने जल्द उद्योग को राहत देने के लिए निर्यात पर सब्सिडी नहीं दी तो कीमतों में और गिरावट देखने को मिल सकती है।
फिलहाल पूरे देश में 500 चीनी मिलें चल रही हैं। इनमें से 171 मिलें महाराष्ट्र में हैं, जिनमें 99 सहकारी हैं। गौरतलब है कि भारत दुनिया में चीनी का दूसरा बड़ा उत्पादक है। मार्केटिंग वर्ष 2013-14 के दौरान देश में 244 लाख टन चीनी का उत्पादन हुआ था। और 21.1 लाख टन चीनी का निर्यात किया था।
^चीनी मिलों को फिलहाल प्रति क्विंटल 750 रुपए का नुकसान हो रहा है। उत्पादन लागत 3,100 रुपए प्रति क्विंटल है, जबकि महाराष्ट्र में भाव 2,350 रुपए प्रति क्विंटल चल रहे हैं। निर्यात से भी फायदा नहीं होगा, क्योंकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में भाव लगभग यही चल रहे हैं।’ -एमजीजोशी, एमडी, नेशनल फेडरेशन ऑफ को-ऑपरेटिव शुगर फैक्ट्री लिमिटेड
^सरकारनिर्यात पर सब्सिडी की घोषणा में देरी कर रही है। पिछले साल कच्ची चीनी के निर्यात पर 3,300 रुपए प्रति टन सब्सिडी मिली थी। इससे काफी निर्यात हुआ था। -बालासाहेबपाटील, अध्यक्ष, सहयाद्री सहकारी चीनी मिल्स, महाराष्ट्र
खाद्य मंत्री राम विलास पासवान ने कहा है कि कच्ची चीनी के निर्यात पर सब्सिडी का मामला विचाराधीन है। मंत्रालय चालू मार्केटिंग वर्ष 2014-15 (अक्टूबर-सितंबर) के दौरान 14 लाख टन कच्ची चीनी के निर्यात पर सब्सिडी दिए जाने के पक्ष में है। इस संबंध में कैबिनेट नाेट जारी किया गया है। अभी फैसला अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। इस साल 250 लाख टन चीनी उत्पादन का अनुमान है।
रायपुर। स्थानीयथोक मंडी में शक्कर वर्तमान में 2700 रुपए प्रति क्विंटल के भाव बिक रहा है। जबकि खुदरा में शक्कर 31 से 32 रुपए प्रति किलो पर बना हुआ है। यहां एक माह के भीतर थोक भाव में 150 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गई है। 5 जनवरी को यह 2850 क्विंटल के स्तर पर था। कारोबारियों के अनुसार शक्कर के दाम में लगातार नरमी का रूख है।