पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘एसआरआई किड्स’ का भव्य शुभारंभ

‘एसआरआई किड्स’ का भव्य शुभारंभ

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर | श्रीरावतपुरा सरकार ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस शहर में “एसआरआई किड्स’ के नाम से नेक्सट जनरेशन प्ले स्कूल की चेन शुरू कर रहा है। इस श्रृंखला में उनके पहले प्ले स्कूल का भव्य शुभारंभ बुधवार को कवितानगर में किया गया।

प्ले स्कूल में प्ले ग्रुप, नर्सरी, एलकेजी आैर यूकेजी है। स्कूल में कई नई आधुनिक सुविधाएं दी गई हैं। यहां बेबी डे केयर की व्यवस्था है। ई-लर्निंग के तहत स्मार्ट ऑडियो-विडियो रूम तैयार किया गया है। म्यूजिक, डांस, योगा अबेकस के लिए एक्टिविटी स्टूडियो है। एसआरआई टैप एंड गो सिस्टम है। चाइल्ड फिजियोलॉजी की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। एसआरआई इसके अलावा शहर की विभिन्न जगहों पर जल्द ही नौ स्कूल आैर खोलने जा रहा है। इसमें कुम्हारी, टाटीबंध, कबीरनगर, गुढ़ियारी, मोवा, न्यू राजेंद्रनगर, चंगोराभाटा, देवपुरी आैर बिरगांव शामिल हैं। इसके अलावा आने वाले समय में धमतरी रोड धनेली में एसआरआई स्कूल, कुम्हारी में सीबीएसई स्कूल आैर रायपुर कमल विहार में स्कूल शुरू करने की योजना है। एसआरआई किड्स के शुभारंभ पर पैरेंटिंग स्कील्स प्रोग्राम आैर चाइल्ड फिजियोलॉजी मेमोरी वर्कशॉप भी आयोजित की गई। इस अवसर पर श्री रविशंकरजी महाराज (रावतपुरा सरकार) विशिष्ट रूप से उपस्थित रहे।