मारुति लाईफस्टाइल की रेटिंग का नवीनीकरण
रायपुर | क्रिसिलरियल इस्टेट रेटिंग ने मारुति लाईफस्टाइल की दी गई 6स्टार रेटिंग का नवीनीकरण किया है।
मध्य भारत में अविनाश ग्रुप पहला ऐसा ग्रुप है जिसके आवासीय प्रोजेक्ट को यह रेटिंग मिली है। कोटा स्थित इस प्रोजेक्ट को निर्माण गुणवत्ता, उपलब्ध सुविधाएं, लोकेशन, वैधानिक दस्तावेज, वित्तीय तरलता, नवीनता आैर डेवपर्स की पृष्टभूमि के आधार पर क्रिसिल ने रेटिंग दी है। अविनाश ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर आनंद सिंघानिया आैर डायरेक्टर मुकेश सिंघानिया के अनुसार 27 एकड़ के क्षेत्र में फैला मारुति लाईफस्टाइल कल्स्टर कॉन्सेप्ट पर बेस्ड रेसीडेंशियल मेगा प्रोजेक्ट है। इसमें 136 विला आैर 160 विला अपॉर्टमेंट हैं। यहां अंतरराष्ट्रीयस्तर का आधुनिक क्लब, “क्लब पेराईजो’ है। अपॉर्टमेंट विला में अपॉर्टमेंट के मूल्य में विला की सभी सुविधाएं दे रहे हैं आैर इसमें पोडियम गार्डन भी रहेगा।