पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राज्य में स्वाइन फ्लू के पांच नए मरीज मिले

राज्य में स्वाइन फ्लू के पांच नए मरीज मिले

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हेल्थ रिपोर्टर | रायपुर. राज्यमें स्वाइन फ्लू का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार को पांच नए मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई। इनमें तीन रायपुर और एक-एक कवर्धा सूरजपुर के हैं। इन मरीजों को मिलाकर स्वाइन फ्लू पीड़ितों की संख्या 25 हो गई है। दस की सरकारी और पंद्रह की प्राइवेट लैब में पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने अब तक 69 सैंपल जांच के लिए दिल्ली भेजे हैं। शेष|पेज9



इनमेंसे 43 रिपोर्ट आई हैं जिसमें दस पॉजीटिव है। अधिकारियों के अनुसार बुधवार को नौ रिपोर्ट आई, जिसमें तीन पॉजीटिव हैं। तीनों मरीजों की हालत ठीक है। दो अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। एक घर में है। रायुपर में अब तक दो स्वाइन फ्लू संदिग्ध महिलाओं की मौत हो चुकी है। दूसरी ओर राजधानी में पीलिया भी धीरे-धीरे प्रकोप





का रूप लेता जा रहा है। बुधवार को हीरापुर में पीलिया के 18 नए मरीज मिले हैं।



64 संदिग्धों का सैंपल लिया गया है।