- Hindi News
- नया रायपुर में निवेश करेंगी आईटी कंपनियां, सीएम का निवेशकों को न्योता
नया रायपुर में निवेश करेंगी आईटी कंपनियां, सीएम का निवेशकों को न्योता
नयारायपुर में देश की आईटी और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर की अनेक बड़ी कम्पनियां निवेश करेंगी। उनके अधिकारी और निवेशक जल्द नया रायपुर का दौरा करेंगे। यहां राज्य सरकार ने आईटी सेक्टर में निवेशकों के लिए 70 एकड़ के रकबे में इलेक्ट्रॉनिक मेन्युफैक्चरिंग पार्क बनाने की जगह रखी है। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने बुधवार को मुम्बई में देश की प्रतिष्ठित आईटी कम्पनियों के सर्वोच्च संगठन नेस्कॉम (नेशनल एसोसिएशन ऑफ सॉफ्टवेयर सर्विसेस कम्पनी) की कार्य परिषद में दूसरे दिन कम्पनियों के शीर्षस्थ संचालकों से मुलाकात की। इनमें नेस्कॉम के अध्यक्ष शेष|पेज9
चंद्रशेखरसहित टाटा कन्सल्टेंसी सर्विसेस (टी.सी.एस.) के प्रमुख
चंद्रशेखरन, टेली परफार्मेंस, महिन्द्रा ग्रुप, वोल्टाज और अन्य कई प्रसिद्ध कम्पनियों के शीर्ष अधिकारी शामिल थे। बड़े निवेशकों ने नया रायपुर में आई.टी. और इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योग लगाने में काफी दिलचस्पी दिखाई। नेस्कॉम के अध्यक्ष चंद्रशेखर ने एमओयू करने की भी इच्छा जताई। मुख्यमंत्री ने एमओयू पर सहमति दी और उन्हें नया रायपुर आने का न्यौता दिया। संकेत हैं कि नया रायपुर में 500 करोड़ रुपए का निवेश होगा।