- Hindi News
- गरियाबंद के टीचर ने केबीसी में जीते 6.40 लाख, कार भी मिली
गरियाबंद के टीचर ने केबीसी में जीते 6.40 लाख, कार भी मिली
राजधानीमें ‘कौन बनेगा महाकरोड़पति’ की हॉट सीट पर महानायक अमिताभ बच्चन के सामने बैठे गरियाबंद के बसंत शर्मा ने छह लाख 40 हजार रुपए जीत लिए। इसके साथ ही बतौर सरप्राइज गिफ्ट उन्हें करीब साढ़े छह लाख रुपए की एक स्विफ्ट डिजायर कार भी मिली। बसंत गरियाबंद से 24 किमी दूर चिखली के प्रायमरी स्कूल में शिक्षाकर्मी वर्ग-3 हैं। इनाम के चेक के अलावा कार की चाबी बिग बी ने उन्हें सौंपी। रायगढ़ के अभिषेक अग्रवाल ने भी हॉट सीट पर दस हजार रुपए जीते। इस शो का प्रसारण सोनी टीवी पर अमिताभ के जन्मदिन से एक दिन बाद 12 अक्टूबर को होगा। 11 अक्टूबर को बिग बी 72 साल के हो जाएंगे। इनडोर स्टेडियम में केबीसी की शूटिंग के लिए अमिताभ शाम 7 बजकर 5 मिनट पर ‘सारा जमाना हसीनों का दीवाना’ गीत के साथ स्टेज पर आए। उनके आते ही खचाखच भरे स्टेडियम में जोश छा गया। लोगों ने नारों के साथ उनका स्वागत किया। बिग बी ने कहा कि वे यहां पहली बार जरूर आए, लेकिन आखिरी बार नहीं। वे अब हमेशा रायपुर आएंगे। उन्होंने छत्तीसगढ़वासियों का अभिवादन जय जोहार और छत्तीसगढ़िया सबसे बढ़िया के साथ भी किया।
आमिर-रहमान के शो की तैयारी
रायपुरमें अब आमिर खान के सत्यमेव जयते का शो अक्टूबर में होने के संकेत मिले हैं। संभवत: राज्योत्सव मेले में ऑस्कर अवॉर्ड विजेता एआर रहमान का शो भी हो सकता है। केबीसी शो की सेट डिजाइनर वर्षा जैन के पिता विमल चंद जैन ताज गेटवे होटल के मालिक हैं। उन्होंने बताया कि रहमान का कार्यक्रम परसदा स्टेडियम में कराने की तैयारी है।
भास्कर से विशेष चर्चा में बताया कि परसदा इंटरनेशनल स्टेडियम में एआर रहमान का शो कराने की कोशिश की जा रही है।
वर्तमान में वर्षा बेंगलुरू में एआर रहमान के लाइव शो परफार्मेंस का स्टेज तैयार कर रही हैं। इसी वजह से वे आज केबीसी के रायपुर के शो का सेट डिजाइन करने के बावजूद शामिल नहीं हो सकी। जबकि आज उनका जन्मदिन भी है।
अमिताभ का पहला सवाल
दसप्रतिभागियों के फास्टेस्ट फिंगर राउंड में अमिताभ बच्चन ने पहला सवाल किया कि इन राज्यों को इनके गठन के अनुसार सही क्रम में लगाएं। ऑप्शन दिए गए - उत्तरप्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना और छत्तीसगढ़। रायगढ़ के बसंत शर्मा ने सबसे पहले इसका सही जवाब दिया। यह है उत्तरप्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना।
मुझे तो उम्मीद ही नहीं थी कि अमिताभ बच्चन