पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ऐसे जीते छह लाख 40 हजार

ऐसे जीते छह लाख 40 हजार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पहलासवाल : पांच हजार रुपए के लिए पहला सवाल पूछा गया कि कन्यादान किस सामाजिक कार्यक्रम में प्रयोग होता है।

जवाब: मैरिज

सवाल : पानी... पानी किस फिल्म का गाना है?

जवाब: यारियां

सवाल: छत्तीसगढ़ में किस शहर का नाम मछुआरों के नाम पर रखा गया है।

जवाब : बिलासपुर

सवाल : इनमें से किस ब्रांड का नाम एक लैटिन शब्द से लिया गया है? इस सवाल के जवाब में बसंत ने अपनी तिगुड़ी और ऑडियंस पोल लाइफ लाइन यूज कर ली।

जवाब : सोनी

सवाल : आठवीं से 16वीं सदी के बीच मेवाड़ की राजधानी कौन सा शहर था। इस सवाल के जवाब में बसंत ने फोन फ्रेंड में सुहैल खान से बात की। वे गरियाबंद में रहते हैं। वे खुद एक शिक्षाकर्मी हैं। इसके अलावा उन्होंने अपनी आखिरी लाइफ लाइन डीप टू भी यूज कर ली।

जवाब : चित्तौडगढ

सवाल : अब तक हुए एशियाड में कौन से देश में तीन शहरों में इस खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।

जवाब : साउथ कोरिया (इस सवाल का जवाब उन्हें पता ता, लेकिन वे श्योर नहीं थे। इसलिए 6.40 लाख रुपए जीतकर क्विट कर गए।)

इनकेसाथ चुने गए थे बसंत

दूसरीबार हॉट सीट के लिए भी दस उम्मीदवारों का नाम कंप्यूटर से रैंडम तरीके से किया गया। इसमें गंगोत्री शर्मा (रायपुर), पर्वत प्रसाद चंद, सुनिल कुमार शर्मा (रायगढ़), सीमा यादव (रायपुर), स्वपन नायक (भिलाई), बसंत शर्मा (गरियाबंद), नेहा गुप्ता (बालोद), उमेश चंद्र वर्मा (बिलासपुर), अमित सैनी (रायपुर) और दसवें प्रतिभागी प्रकाश चौरे (रायपुर) रहे।