पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • युवती ने मिट्टी तेल डालकर आग लगाई, मौत

युवती ने मिट्टी तेल डालकर आग लगाई, मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर | राजधानीके माना कैंप में रहने वाली एक युवती ने रविवार को अपने ऊपर मिट्टी तेल डालकर आग लगा ली। जब तक आग बुझाई जाती, उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। खुदकुशी करने का कारण सामने नहीं आया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार माना कैंप 18 ब्लॉक में रहने वाली 19 साल की सरस्वती दत्ता शनिवार को अपने महिला रिश्तेदार के यहां कैंप में ब्लॉक 11 में आई थी। रविवार की सुबह लगभग 9 बजे आसपास के लोगों ने 11 ब्लॉक के उस मकान से धुआं निकलते देखा। अंदर युवती की चीख सुनाई दे रही थी।





पुलिस की टीम जब तक पहुंची और युवती को बाहर निकाला गया, उसकी मौत हो गई थी। युवती के पिता का देहांत कुछ साल पहले हो चुका है। उसके साथ उसकी मां रहती थी। पुलिस उसके खुदकुशी करने का कारण का पता लगा रही है।