रविवि को मिलेगा 120 सीटर हास्टल
पं.रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय को पॉवर ग्रिड कार्पोरेशन से दान में ब्याएज हॉस्टल मिलेगा। करीब चार करोड़ की लागत से प्रस्तावित इस हास्टल में 120 सीटें होंगी। विवि ने इसका डिजाइन फाइनल कर दिया है।
अभी विश्वविद्यालय में ब्जाएज के लिए दो हॉस्टल हैं, जिनमें करीब 140 सीटें हैं। जबकि विवि में ऐसे छात्र बड़ी संख्या में दाखिला लेते हैं, जिन्हें हॉस्टल की जरूरत है। सैकड़ों छात्रों को इसीलिए किराए के रूम लेकर रहना पड़ता है। विवि अफसरों ने बताया कि पावर ग्रिड कंपनी अपने खर्च से हास्टल बनाकर देगी। इसके अलावा, रविवि दूसरा हास्टल बनाने पर भी विचार कर रहा है। रविवि को मिलनेवाला यह अब तक का सबसे बड़ा दान होगा। हालांकि हास्टल का नाम पावर ग्रिड कार्पोरेशन के नाम पर ही होगा।
दोमंजिला होगा हास्टल : कुलसचिवकेके चंद्राकर के अनुसार शुरुआत में यह हॉस्टल दो मंजिला होगा। जरूरत बड़ी तो ऊपर भी कमरे बनाए जा सकते हैं, लेकिन उन्हें विवि बनाएगा।
हास्टल वहीं होगा, जहां अभी दोनों हास्टल हैं।