पुणे के लिए प्रीमियम ट्रेन आज से
रायपुर | कामाख्यासे पुणे के मध्य एक स्पेशल साप्ताहिक प्रीमियम ट्रेन सोमवार से शुरू की जाएगी। यह ट्रेन 8 फेरों के लिए चलेगी। कामाख्या से पुणे के लिए प्रत्येक सोमवार को चलेगी इसी तरह पुणे से कामाख्या के लिए प्रत्येक गुरुवार को रवाना होगी। यह ट्रेन रायपुर-बिलासपुर रूट होकर जाएगी। पासिंग रूट का फायदा रायपुर के यात्रियों को मिल सकेगा। कामाख्या से चलकर यह प्रीमियम ट्रेन न्यू बोगाईगांव, मालदा टाउन, दुर्गापुर, आसनसोल, चक्रधरपुर, राउरकेला, बिलासपुर, रायपुर, नागपुर, पनवेल होते हुए पुणे जाएगी। कामाख्या से आने वाली ट्रेन का समय रायपुर में सुबह 5.10 बजे है। यह ट्रेन 19 घंटे में ही रायपुर से पुणे पहुंचा देगी। इसी तरह पुणे से आने वाली ट्रेन का समय रायपुर में सुबह 7.35 बजे है।