पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाउंड्रीवॉल बनाने को लेकर मारपीट, सात घायल

बाउंड्रीवॉल बनाने को लेकर मारपीट, सात घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर| खमतराईके सन्यासीपारा में रविवार की सुबह बाउंड्रीवॉल बनाने को लेकर पड़ोसियों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस घटना में सात लोगों को चोटें लगी। पुलिस में दोनों पक्षों की तरफ से एफआईआर दर्ज कराई गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सन्यासीपारा में रहने वाले डीवीएन मूर्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वे अपने घर के बाहर बाउंड्रीवॉल बनवाने का काम करवा रहे थे।

उसी दौरान उनके पड़ोस में रहने वाले प्रदीप जैन ने विवाद शुरू कर दिया। उनकी तरफ से बाउंड्रीवॉल बनवाने को लेकर मना किया जाना लगा। इस बात पर हुए विवाद में उन्होंने अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर मूर्ति सहित उनके परिवार के चार अन्य सदस्यों के साथ मारपीट की। वहीं दूसरे पक्ष प्रदीप जैन की तरफ से भी दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया गया कि डी.वी.एन. मूर्ति उनके जमीन में जबरन बाउंड्रीवॉल बनवा रहे हैं। इस मामले को लेकर पहले से विवाद चल रहा है। उनके मना करने पर मूर्ति परिवार की तरफ से मारपीट की गई। इसमें उन्हें और उनकी प|ी को चोट लगी है। पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है बाउंड्रीवॉल बनाने को लेकर दोनों परिवारों में पहले से विवाद चल रहा है।