- Hindi News
- शिक्षाकर्मियों ने मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
शिक्षाकर्मियों ने मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
रायपुर| शालेयशिक्षाकर्मी संघ ने शनिवार को लंबित वेतन की मांग पर मुख्य सचिव को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। अध्यक्ष वीरेंद्र दुबे ने बताया कि संवर्ग कर्मचारियों को कई माह से वेतन नहीं मिला है। इन्हें महंगाई एरियर्स का भुगतान भी नहीं किया गया। इसके अलावा प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य सचिव से मुलाकात कर अनुकंपा नियुक्ति की प्रक्रिया सरल करने, स्थानांतरण और पदोन्नति प्रकरणों के निराकरण की मांग रखी है। इस मौके पर धर्मेश शर्मा, सत्येंद्र सिंह, चंद्रशेखर तिवारी, द्रोणाचार्य साहू आदि मौजूद थे।