पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मुक्तिमोर्चा की रैली में नियोगी हत्याकांड की जांच की उठी मांग

मुक्तिमोर्चा की रैली में नियोगी हत्याकांड की जांच की उठी मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर| छत्तीसगढमुक्ति मोर्चा और एक्टू के सदस्यों ने राजधानी में रैली निकालकर कामरेड शंकर गुहा नियोगी का शहीद दिवस मनाया। आमसभा का आयोजन कर केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना की गई।

कलेक्टर प्रतिनिधि को नियोगी हत्याकांड की जांच कराने की मांग पर ज्ञापन सौंपा गया। मजदूरों के लिए अनिवार्य रूप से न्यूनतम वेतनमान लागू करने की मांग राज्य शासन से की गई। मोर्चा प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष भीमराव बागड़े के अलावा एजी कुरैशी, ललन राम, नरोत्तम शर्मा आदि शामिल थे। रविवार की सुबह प्रदेश भर के मुक्तिमोर्चा और एक्टू के मजदूरों ने रेलवे स्टेशन चौक से गंज चौक, फाफाडीह चौक, डब्लूआरएस कालोनी तक रैली निकालने के बाद केंद्रीय विद्यालय मैदान में आमसभा का आयोजन किया। मजदूरों ने लाल हरे रंग के पोशाक धारण कर सरकारी नीति कार्पोरेट घरानों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।



सभा में नियोगी हत्याकांड की दोबारा जांच, श्रम कानूनों का कड़ाई से पालन और उद्योगों में हो रहे दुर्घटनाओं के लिए जिम्मेदार अधिकारियों को हिरासत में लेने की मांग की गई। इसके बाद मोर्चा प्रतिनिधियों ने कलेक्टर प्रतिनिधि को सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा। इसमें नियोगी हत्याकांड की जांच के अलावा महंगाई के मद्देनजर मजदूरों के लिए न्यूनतम वेतनमान लागू करने की मांग रखी गई। निजी ट्रांसपोर्ट ठेकेदार के गोदामों से पीडीएस के अनाज मिलने पर भी गिरफ्तारी नहीं होने से मुक्तिमोर्चा ने नाराजगी जाहिर की।