संत हरदासराम का बर्सी महोत्सव शुरू
रायपुर| गोदड़ीवालासंत बाबा हरदासराम सेवा मंडल और गेलाराम ट्रस्ट की ओर से देवपुरी में संत हरदासराम का बर्सी महोत्सव मनाया जा रहा है। रविवार से मंगलवार तक संत का बर्सी कार्यक्रम रखा गया है। मंडल के अमर गिदवानी ने बताया कि भजन मंडलियों की प्रस्तुति के अलावा शोभायात्रा निकाली गई। कार्यक्रम के पहले दिन निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया गया। इसमें डॉ राजेश राठी, प्रशांत अढवानी, सुशील शर्मा द्वारा मरीजों को चिकित्सकीय सुविधाएं मुहैया कराई गई। सोमवार को मंडल की ओर से रक्तदान शिविर लगाया जाएगा।