- Hindi News
- महाराष्ट्र मंडल के शिविर में रोगों की जांच
महाराष्ट्र मंडल के शिविर में रोगों की जांच
रायपुर| महाराष्ट्रमंडल ने जोगलेश्वर स्मृति के मौके पर रविवार को निशुल्क जांच और उपचार शिविर आयोजित किया। संयोजक अरविंद जोशी ने बताया कि डायबिटीज, ब्लड प्रेशर और ईसीजी की जांच के बाद मरीजों को उचित परामर्श दिया गया। डॉ. टीआर राठौर और दीपन दास ने चिकित्सकीय सेवाएं दी। शिविर का आयोजन बुढ़ापारा और सुंदर नगर महिला केंद्र के सहयोग से किया गया था।