- Hindi News
- सीटी स्कैन के लिए जरूरी इंजेक्शन भेजे सप्लायर ने
सीटी स्कैन के लिए जरूरी इंजेक्शन भेजे सप्लायर ने
अंबेडकरअस्पताल के एक्सरे विभाग में सीटी स्कैन तथा एक्सरे के लिए जरूरी कंट्रास्ट मीडिया एंजेक्शन की 15 शीशियां रविवार को सप्लायर कंपनी ने भिजवाई हैं। इंजेक्शन आने के बाद 13 दिन से बंद सीटी स्कैन सोमवार को शुरू होगा। लेकिन डाक्टरों ने बताया कि इससे केवल एक दिन की जरूरत पूरी हो जाएगी। गौरतलब है, दैनिक भास्कर ने रविवार को ही प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी कि इंजेक्शन नहीं होने से ब्रेन ट्यूमर, पेट का ट्यूमर कैंसर की जांच ही बंद है। परचेस शाखा ने संबंधित एजेंसी को आर्डर तो दे दिया है, लेकिन केमिकल नहीं पहुंचने के कारण मरीजों के ऑपरेशन टल रहे हैं। महत्वपूर्ण केमिकल होने के बाद भी प्रबंधन का उदासीन रवैया दूरदराज से आए मरीजों को हलाकान करने के लिए काफी है। एक्सरे विभाग से रोज 15 से 20 मरीज बिना सीटी स्कैन जांच कराए लौट रहे हैं। ऐसे मरीजों में भर्ती ओपीडी में आने वाले मरीज भी शामिल हैं।
रेडियो डायग्नोसिस विभाग के एचओडी डॉ. विष्णु दत्त ने बताया कि एक-दो दिन में बड़ा स्टॉक आने की संभावना है। उधर, 8 सितंबर को एमआरआई में फंसकर महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी। इसके बाद से इस मशीन से मरीजों की जांच ठप है।
सप्लायर कंपनी का इंजीनियर अब तक प्रबंधन को यह नहीं बता पाया है कि मशीन को ठीक करने में कितना खर्च आएगा।
21 सितंबर को पेज4 पर प्रकाशित।