- Hindi News
- सूप में काॅकरोच, हंगामा हुआ तब अफसरों ने लिया सैंपल
सूप में काॅकरोच, हंगामा हुआ तब अफसरों ने लिया सैंपल
राजधानीरायपुर के एक रेस्टोरेंट में रविवार को सूप में काक्रोच निकलने के बाद हड़कंप मच गया। कुछ लोग लंच के लिए रेस्टोरेंट गए थे। उन्हें सूप सर्व किया गया था। लोगों ने खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को तुरंत इसकी सूचना दी। मौके पर वे पहुंचे भी, लेकिन सैंपल लेने में आनाकानी करते रहे। इससे गुस्साए लोगों ने हंगामा खड़ा कर दिया, तब जाकर सैंपल लिया गया। राजधानी के शंकर नगर चौक के पास इंडियन चिली रेस्टोरेंट में रविवार को दोपहर सूप में कॉक्रोच निकलने के बाद हंगामा शुरू हुआ। जिन्हें सूप सर्व किया गया था, पहले तो उन्होंने रेस्टोरेंट संचालक की जमकर खबर ली। इसके बाद सूचना खाद्य सुरक्षा अधिकारियों डा. अजय कन्नौजे और डा. अश्वनी देवांगन को दी गई। रेस्टोरेंट जावेद ढेबर का बताया गया है। मौके पर पहुंचे खाद्य सुरक्षा अफसरों ने काफी देर तक सैंपल नहीं लिए। यह देखकर लोग हंगामा करने लगे और मीडिया को भी बुलवा लिया। हंगामा बढ़ता देखकर अफसरों ने सूप का सैंपल लिया। इसे जांच के लिए लैबोरेटरी भेजा गया है।
अधिकारी का मोबाइल नंबरबंद
कार्रवाईकरने वाले खाद्य सुरक्षा अधिकारी डा. अजय कनौजे ने कार्रवाई के बाद मोबाइल बंद कर लिया। देर रात को उनसे संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनके नंबर 88712-90800 और 76949-90016 बंद थे। अन्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी डा. अश्वनी देवांगन ने बताया कि सैंपल लिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई होगी।