पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • होटल में एमएमएस बनाने का हल्ला, दो हिरासत में

होटल में एमएमएस बनाने का हल्ला, दो हिरासत में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजधानीकी एक लॉज में एसएससी की परीक्षा देने आई युवती को शक हुआ का बाथरूम में मोबाइल के कैमरे से किसी ने उसका एमएमएस बनाने की कोशिश की है। शक होते ही युवती रूम से बाहर आई और शोर मचा दिया। उसने शक जाहिर किया कि जिस रूम में वह अपने पिता के साथ ठहरी थी, उसी से लगे रूम में रहनेवाले दो परीक्षार्थियों ने ऐसा किया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को तुरंत पकड़ा और हिरासत में ले लिया। दोनों के मोबाइल की गहन छानबीन की गई, लेकिन ऐसा कोई एमएमएस नहीं मिला। फिर भी, युवकों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। गोल बाजार टीआई ने बताया कि युवती रविवार की सुबह भोपाल से अपने पिता के साथ एसएससी की परीक्षा देने रायपुर आई थी। उसने पुराने मंत्रालय के पास आशियाना पैलेस में एक कमरा लिया। रविवार की दोपहर जब अपने बाथरूम गई तो उसे लगा कि उसकी दीवार में मोबाइल लगाकर कोई उसकी वीडिया बना रहा है। वह तुरंत बाथरूम से निकली और हंगामा मचा दिया।

उसने बगल के कमरे में ठहरे युवक पर शक जाहिर किया। पुलिस ने युवक भगवानदास और उसके दोस्त दीनदयाल को पकड़ा। दोनों उत्तर प्रदेश के ललितपुर से एसएससी की परीक्षा देने आए थे। दोनों को हिरासत में लेकर उनका मोबाइल तुरंत कब्जे में ले लिया। पुलिस के सायबर एक्सपर्ट्स ने दोनों फोन की छानबीन की। उन्हें इसमें कोई एमएमएस नहीं मिला। फिर भी, पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। उनपर प्रतिबंधात्मक धाराएं लगाई गई हैं।