पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दर्जनभर सर्जन, आपरेशन गिनती के, इसलिए नहीं बढ़ेंगी पीजी सीटें

दर्जनभर सर्जन, आपरेशन गिनती के, इसलिए नहीं बढ़ेंगी पीजी सीटें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जनरल सर्जरी विभाग को लेकर मेडिकल कौंसिल के सवाल से खलबली

मेडिकलकालेज के अधीन अंबेडकर अस्पताल के सर्जरी विभाग में 12 कंसल्टेंट सर्जन हैं, लेकिन गिनती के ऑपरेशन हो रहे हैं। सर्जरी विभाग में जुलाई में 80 और अगस्त में 87 आपरेशन हुए हैं। इस तरह, दर्जनभर सर्जन मिलकर रोजाना अधिकतम तीन आपरेशन ही कर रहे हैं। इनमें भी माइनर (छोटे) आपरेशन ज्यादा है। मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (एमसीआई) ने इतने बड़े स्टाफ के बावजूद इतने कम आपरेशन पर सवाल उठा दिए हैं और सर्जरी में पीजी की सीट बढ़ाने से मना कर दिया है। एमसीआई ने यह जिक्र भी किया है कि मापदंडों के हिसाब से इतनी स्ट्रेंथ में हर माह 150 से 200 आपरेशन होना ही चाहिए।

मेडिकल कालेज रायपुर ने सर्जरी में पीजी की सीटें बढ़ाकर 12 करने की मांग की थी। एमसीआई ने इस प्रस्ताव के आधार पर मई में निरीक्षण किया था। निरीक्षण की हाल में आई रिपोर्ट ने खलबली मचा दी है। मामला पीजी सीटें बढ़ाने का नहीं, बल्कि एमसीआई ने सीधे सर्जरी विभाग की कार्यशैली पर ही सवालिया निशान लगा दिए हैं। जबकि अंबेडकर अस्पताल छत्तीसगढ़ ही नहीं, सीमावर्ती अन्य प्रदेशों के जिलों के लिए भी सबसे बड़ा अस्पताल है। मेडिकल कालेज के ही एक आला अफसर ने इस रिपोर्ट के बाद यहां तक कह दिया है कि आधुनिक मशीनें और तगड़े इंतजाम के बावजूद मेडिकल कालेज के अंबेडकर अस्पताल में उसी स्तर के आपरेशन हो रहे हैं, जैसे दुर्ग के जिला अस्पताल में हो जाते हैं।

एमसीआईके मापदंड

एमसीआईके अनुसार जनरल सर्जरी विभाग के सेटअप को देखते हुए 150 से 200 ऑपरेशन हर महीने होना चाहिए। जबकि यहां आधे से भी कम ऑपरेशन हो रहे हैं।

सिर्फ हार्निया पाइल्स की सर्जरी

जनरलसर्जरी विभाग में ज्यादातर हार्निया, गाल ब्लेडर, पाइल्स, पथरी लेप्रोटॉमी यानी पेट का ऑपरेशन हो रहा है। बड़े ऑपरेशन जैसे आमाशय का कैंसर, अपेंडिक्स, यूरेथोप्लास्टी, थायराइड फेफड़ा का ऑपरेशन नहीं के बराबर हो रहा है। जानकारों के अनुसार जो ऑपरेशन बड़े डॉक्टर कर रहे हैं, यह ऑपरेशन रेसीडेंट डॉक्टर कर सकते हैं अथवा कर रहे हैं।

एक डाक्टर, सात सर्जरी

जुलाईअगस्त के ऑपरेशन की संख्या को देखें तो जनरल सर्जरी विभाग का एक डॉक्टर महीने में महज सात ऑपरेशन कर रहा है। जुलाई में 80 अगस्त में 87 ऑपरेशन का औसत इतना ही आता है। इस विभाग की ओपीडी में प्रतिदिन 45 से 50 मरीज रहे