सरिया लगा बिजली तार से, युवक की मौत
रायपुर|लाखेनगर केनिर्माणाधीन मकान में पहले माले पर सरिया ले जा रहे युवक दीपक सारथी (33) की करंट से मौत हो गई। मकान युवक का ही था। सरिया खुले बिजली तार से टकराया और झटके से दीपक नीचे गिरा।
उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।