पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खदानों की बस्ती में बड़ी आबादी, सबकी उम्मीदें अधूरी

खदानों की बस्ती में बड़ी आबादी, सबकी उम्मीदें अधूरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोरेश्वर राव गद्रे

वार्ड 53




पार्षदने 40 बिस्तर अस्पताल की पहल की थी। इसे लेकर निगम से राज्य सरकार तक गुहार लगाई जा चुकी है, लेकिन आज तक नींव नहीं खुदी। ऋषभसाहू

कुएं की सफाई करवानी चाहिए





संतोषीनगर में एक ही कुआं है। इसमें आज तक जाली नहीं लगी। इस वजह से कुएं का पानी गंदा हो गया है। इसे साफ कराना चाहिए, ताकि लोगों को साफ पानी मिले। शम्मीबेगम

जिम बना पर मशीनें नहीं

पार्षदने मेहनत से जिम बनवाया, लेकिन जिम का सामान नहीं पहुंचा। भवन खाली है, युवा कसरत कैसे करें। सालभर से मशीनों के आने का इंतजार है। इमरानरजा

खदान से सभी लोग परेशान



शिवनगर गिट्टी खदान में पानी भरने से वहां घोंघे और कीड़े निकल रहे हैं। गंदा पानी भी भर रहा है। इलाके में बदबू इतनी है कि यहां लोगों रहना मुश्किल है। डीएससाहू