पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गोदड़ीवाला धाम में वर्सी महोत्सव 28 से

गोदड़ीवाला धाम में वर्सी महोत्सव 28 से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर| संतगेलाराम आल इंडिया सेवा समिति ने 28 सितंबर से गोदड़ीवाला धाम देवपुरी में हरदासराम साहेब का वर्सी महोत्सव मनाने का निर्णय लिया है। 23वां वर्सी महोत्सव 30 सितंबर तक आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में संतों के प्रवचन होंगे और कीर्तन मंडलियों द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। समिति के अमर गिदवानी ने बताया कि इस दौरान निशुल्क स्वास्थ्य शिविर के अलावा रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। दो दिनों तक शिविर के लिए अलग-अलग समय निर्धारित किया गया है। वर्सी कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सांई मनोहरलाल, सांई जशनलाल, सांई चांडुराम जैसे संत आमंत्रित किए गए हैं।

इन अतिथियों के आवास और भोजन का प्रबंध समिति की ओर से किया जाएगा। सेवादारियों को जिम्मेदारी सौंप दी गई है।

....................