बिग बी का हो नागरिक अभिनंदन
रायपुर|मर्चेंट एसोसिएशनने केबीसी शो के दौरान अमिताभ बच्चन के राजधानी आगमन पर विशेष सम्मान समारोह के लिए सीएम से निवेदन किया है। अध्यक्ष सतीश जैन ने बताया कि नागरिक अभिनंदन समारोह का आयोजन कर अमिताभ बच्चन को प्रदेश का ब्रांड एम्बेसडर बनने का न्योता देना चाहिए। इससे प्रदेश की जनता गौरवान्वित होगी।