पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ब्राह्मण संघ ने राजिम में मनाया ब्रह्मोत्सव

ब्राह्मण संघ ने राजिम में मनाया ब्रह्मोत्सव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर| विश्वब्राह्मण संघ ने रविवार को राजिम स्थित आशीर्वाद भवन में ब्रह्मोत्सव 2014 का आयोजन किया। कार्यक्रम में पत्रिका विमोचन और सम्मान समारोह रखा गया। मुख्य अतिथि विधायक संतोष उपाध्याय थे। सचिव धनंजय त्रिपाठी ने बताया कि राष्ट्रीय ब्राह्मण संगठनों में समन्वयन वर्तमान समय की आवश्यकता है विषय पर विचार गोष्ठी के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। त्रिलोकीनाथ, मंजु शुक्ला, संजय अवस्थी अन्य सदस्यों ने सभा को संबोधित किया। संगीत साधक रविशंकर व्यास, साहित्यकार अमरनाथ त्यागी, कांति उपाध्याय, आदित्य नारायण और अशोक शर्मा को सम्मानित किया गया। इसके बाद पत्रिका विप्र वार्ता का विमोचन किया गया। पत्रिका में राष्ट्र निर्माण में ब्राह्मण समाज की भूमिका पर प्रकाश डाला गया है।