पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • व्यापारी समय पर भरें सेल्स टैक्स

व्यापारी समय पर भरें सेल्स टैक्स

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर|छत्तीसगढ़ चेंबरकी ओर से पिछले दिनों सेल्स टैक्स पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें वाणिज्यकर विभाग के अफसरों ने कारोबारियों को सेल्स टैक्स के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए समय पर टैक्स अदा करने की हिदायत दी। कार्यशाला की शुरुआत में वाणिज्यकर आयुक्त आरएस विश्वकर्मा, अपर आयुक्त आरके द्विवेदी एवं एसएस अग्रवाल ने व्यापारियों को बताया कि विभाग को पूरी तरह से हाईटेक कर दिया गया है। सेल्स टैक्स से संबंधित सभी काम अब ऑनलाइन हो सकते हैं। इससे व्यापार में पारदर्शिता भी आएगी। जो व्यापारी दो लाख से कम टर्नओवर का कारोबार करते हैं उन्हें सेल्स टैक्स में पंजीयन कराने की आवश्यकता नहीं है। टैक्स को लेकर किसी भी तरह के परेशानी हो तो सीधे विभाग में संपर्क किया जा सकता है। कार्यशाला में व्यापारियों को ई-रिटर्न, ई-चालान, ई-रिफंड, ऑनलाइन सीएफ फार्म, ऑनलाइन कंपोजीशन आदि की भी जानकारी दी गई। अफसरों ने कारोबारियों से ये भी कहा कि समय पर टैक्स भरेंगे तो उनकी सभी परेशानियां खुद खुद हल हो जाएंगी। कारोबारियों ने सेल्स टैक्स को लेकर अफसरों को कई सुझाव भी दिए। कार्यशाला में चेंबर अध्यक्ष अमर पारवानी, अमर धावना, जितेंद्र बरलोटा, पूरनलाल अग्रवाल, ललित जैसिंघ, विक्रम सिंहदेव, अरविंद जैन आदि उपस्थित थे।