रिटायर्ड अफसर संघ से िकए गए बाहर
रायपुर|छत्तीसगढ़ खाद्यएवं नागरिक आपूर्ति (कार्यपालिक) कर्मचारी संघ की कार्यकारिणी में फेरबदल किया गया है। संघ से रिटायर हो चुके फूड अफसरों की जगह युवा अफसरों को जगह दी गई है। संघ के अध्यक्ष रामस्वरूप यदु और कार्यकारी अध्यक्ष संजय दुबे ने शुक्रवार को नई कार्यकारिणी की घोषणा की। खाद्य विभाग के संयुक्त संचालक जीएस सिकरवार, खाद्य नियंत्रक दयामणि मिंज, जीएस पैकरा और विश्वनाथ नेताम को संघ का संरक्षक बनाया गया है। उप प्रांताध्यक्ष के पद पर जितेंद्र सिंह, जीपी राठिया, कैलाश थारवानी, कौशल साहू, एसपीएस चौहान, प्रांतीय महामंत्री आरके शुक्ला बनाए गए है।
राजेश शर्मा, अमर रोशनी, मनोज त्रिपाठी, राजेश जायसवाल, चंद्रशेखर देवांगन, प्रांतीय सचिव संजय शर्मा, एमआर कुर्रे, किशोर सोमावार, रुबाय खान, कीर्ति कौशिक, जन्मंजय नायक, नटवर सिंह राठौर, संगठन मंत्री प्रतिभा राठिया, अमित शुक्ला, प्रांतीय कोषाध्यक्ष वीरेंद्र देवांगन और कार्यालय सचिव विनिता दास को बनाया गया है।
इनके साथ ही विश्वजीत सिंह ठाकुर को रायपुर संभाग, महेंद्रनाथ पाढ़ी को दुर्ग, विजय किरण को बिलासपुर, नवीन श्रीवास्तव को बस्तर और संजय ठाकुर को सरगुजा संभाग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।