- Hindi News
- एस्ट्रो फेडरेशन के उपाध्यक्ष बने विश्वास
एस्ट्रो-फेडरेशन के उपाध्यक्ष बने विश्वास
रायपुर | साउथएशिया एस्ट्रो फेडरेशन ने बीते दिनों नेपाल में आयोजित सम्मेलन में नई कार्यकारिणी का गठन किया। इसमें राजधानी निवासी डॉ सत्य विश्वास को फेडरेशन का उपाध्यक्ष चुना गया। वे वर्तमान में एशियन एस्ट्रोलॉजर्स कांग्रेस के अध्यक्ष हैं। सम्मेलन में फेडरेशन के अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधि भी मौजूद थे। इनके सर्वसम्मति से अन्य पदों पर भी नियुक्तियां की गई।