सड़क हादसे में घायल युवक की मौत
भिलाई|सड़क हादसेमें जख्मी हुए पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा के रिश्ते में नाती सुमीत छाबड़ा की मौत हो गई। भिलाई में खराब ट्रैफिक की वजह से यह दूसरी मौत है। घटना गुरुवार दोपहर साढ़े चार बजे की है। 18 साल के सुमित छाबड़ा अपने दोस्त रोहित प्रधान के साथ रायपुर से डोंगरगढ़ जा रहे थे। सड़क के बीच में मवेशी चल रहे थे। नेहरू नगर निवासी उदय राव ने कार से एक मवेशी को टक्कर मारी। पीछे चल रहे सुमीत की बाइक कार से टकरा गई। दोनों सड़क पर पड़े रहे। सुमीत के सिर पर गंभीर चोटें आई थीं। उन्हें चंदूलाल चंद्राकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुक्रवार सुबह उपचार के दौरान सुमीत की मौत हो गई। वे रायपुर शंकरनगर में रहते थे। सुमीत अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे।
उनकी एक छोटी बहन है, जो अभी कक्षा नवमीं की छात्रा है। सुमीत कक्षा 12वीं के छात्र थे।
---------------
मौत के बाद प्रशासन मवेशियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए अभियान छेड़ा था। अभियान महज औपचारिकता थी। अब भी शहर के चौक-चौराहों में मवेशियों का जमावड़ा है। इसके बाद भी दुर्ग और भिलाई नगर निगम कार्रवाई के लिए ध्यान नहीं दे रहा है। इधर हादसे के बाद कलेक्टर आर शंगीता ने स्पष्ट कहा कि अब कोई समझाइश नहीं दी जाएगी। सीधे मवेशी संचालकों के खिलाफ कार्रवाई होगी। इसलिए वे मवेशी को अपने घर में बांधकर रखे। सड़क और बाजार में छोड़े।
------------
जिम्मेदारों ने सिर्फ खानापूर्ति की...स्टेटस जानिए...
दुर्ग नगर निगम
-10 सितंबर को निगम आयुक्त एसके सुंदरानी ने कहा था कि आवारा मवेशियों को हटाने के लिए कर्मचारी और अधिकारी प्लान बनाकर बेहतर काम करेंगे।
-11 सितंबर को आयुक्त सुंदरानी ने कहा था कि कांजी हाउस एक्ट में बदलाव कर आवारा मवेशियों को राजसात करेंगे। इसके बाद से कार्रवाई तेज करेंगे।
मौजूदा स्टेटस क्या- कमिश्नर सुंदरानी ने जब्त आवारा मवेशियों की फाइन बढ़ा दी है। कमिश्नर ने कमिटमेंट के बाद एक भी मवेशी को राजसात नहीं किया। अधिकारी-कर्मचारी के बीच में मवेशी पकड़ने के लिए को-ऑर्डिनेशन नहीं। कोई बदलाव नहीं। कमिश्नर सुंदरानी कहते हैं लगातार कार्रवाई की जा रही है। स्थिति कंट्रोल में होने की बात कह रहे हैं।
---------------
जिला प्रशासन
0 10 सितंबर को अफसरों ने कहा था कि कार्रवाई के लिए अभियान चलाया जाएगा।
0 16 सितंबर को कलेक्टर आर शं