धान पंजीयन धीमा, बढ़ेंगे कंप्यूटर
रायपुर|धान बेचनेके लिए किसानों के पंजीयन की धीमी गति पर खाद्य विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. आलोक शुक्ला ने कलेक्टरों पर नाराजगी जताई। उन्होंने पंजीयन जल्दी करने के निर्देश दिए। इस काम के लिए हर सोसाइटी में पांच-पांच और कंप्यूटर लगाने और डाटा एंट्री ऑपरेटरों की संख्या बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए। प्रदेश में 1287 सोसाइटियों में किसानों का पंजीयन किया जा रहा है। यानी अब छह हजार 435 कंप्यूटर और लगाए जाएंगे। प्रदेश में 15 लाख किसान हैं लेकिन पिछले सप्ताह तक एक लाख किसानों का भी पंजीयन नहीं हो सका था।
मंगलवार सुबह तक पौने दो लाख किसानों के नाम दर्ज कराए जा चुके थे।
मंत्रालय से वीडियो कांफ्रेंसिंग में कलेक्टरों ने बताया कि अब तक सात लाख किसानों के आवेदन चुके हैं। 30 सितंबर तक पंजीयन किया जाना है। अंतिम सप्ताह में ज्यादा संख्या में आवेदन आने की संभावना है। इसके बाद किसान तहसीलदार के पास 15 अक्टूबर तक पंजीयन के लिए अपील कर सकेंगे।