पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 24 घंटे देर से उड़ी हज यात्रियों की फ्लाइट

24 घंटे देर से उड़ी हज यात्रियों की फ्लाइट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छत्तीसगढ़हज कमेटी की ओर से इस साल हज पर जाने वाले यात्रियों की पहली फ्लाइट 24 घंटे देर से उड़ान भरी। हज यात्रियों को नागपुर से जेद्दा लेकर जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट (एआई-5741)) 25 सितंबर को को सुबह 10:30 बजे रवाना होने वाली थी, लेकिन यह फ्लाइट एक दिन देर से शुक्रवार को रवाना हुई।

फ्लाइट के देर होने की वजह से यात्री परेशान होते रहे। इस दौरान हज कमेटी की ओर से उनके लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई। यात्रियों के हंगामे के बाद एयर इंडिया एयरलाइंस की ओर से उन्हें एक होटल में ठहराया गया, जहां उन्होंने रात गुजारी। हज कमेटी से इस साल नागपुुर से 345 यात्री रवाना हुए। दूसरे दिन यानी 26 सितंबर को शाम 6:40 को उड़ान भरने वाली फ्लाइट अपने निर्धारित समय से चार घंटे देर से उड़ान भरी। इस दौरान हज यात्री नागपुर एयरपोर्ट में ही विमान का इंतजार करते रहे। हजयात्रियों को मुख्यमंत्री ने दी विदाई: मुख्यमंत्रीडॉ. रमन सिंह ने शुक्रवार को नागपुर में डॉ. बाबा साहब अम्बेडकर अंतर्राष्ट्रीय विमानतल पर राज्य के हज यात्रियों को मक्का-मदीना के लिए रवाना किया। उन्होंने हजयात्रियों से आग्रह किया कि वे तीर्थ यात्रा में छत्तीसगढ़ देश की तरक्की और खुशहाली के लिए भी दुआ करें। राज्य हज कमेटी के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज भी इस अवसर पर वहां मौजूद थे। डॉ. राज ने बताया कि आज दो अलग-अलग जत्थों में छत्तीसगढ़ के कुल 340 श्रद्धालु हज यात्रा के लिए रवाना हुए।



हज यात्रियों के पहले जत्थे की फ्लाइट में विलंब के कारण राज्य हज कमेटी ने सभी 234 हज यात्रियों को अंतर्राष्ट्रीय विमान यात्रा की सुविधाएं देकर उन्हें नागपुर हवाई अड्डे के नजदीक सितारा होटल में ठहराया और निर्धारित समय पर उन्हें होटल से विमानतल तक पहुंचाकर उनकी रवानगी की प्रक्रिया पूरी की गई।