- Hindi News
- हनुमान मंदिर में 24 घंटे जप रहे राम का नाम
हनुमान मंदिर में 24 घंटे जप रहे राम का नाम
रायपुर | रामसागरपारा स्थित हनुमान मंदिर में 24 घंटे राम नाम का जाप हो रहा है। अखंड राम-नाम सप्ताह शुरू होने के साथ ही दिन और रात भक्त यहां राम नाम का जाप करने के साथ भजन-भक्ति कर रहे हैं। पिछले कई दशकों से मंदिर में नवरात्रि के पहले दिन से सप्तमी तक अखंड राम-नाम सप्ताह मनाया जाता है। मंदिर के पुजारी गोकुल महाराज ने बताया कि दशकों से यह परंपरा निभाई जा रही है। मंदिर में हरीश साहू, शैलेंद्र निषाद, मनीष यादव आदि युवाओं का भी विशेष सहयोग रहता है।