भगत सिंह की प्रतिमा का आज अनावरण
रायपुर | राजधानीके शहीद भगत सिंह चौक में शनिवार को भगत सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। छत्तीसगढ़ सिख फोरम के सचिव राजेंद्र टूटेजा ने बताया कि फोरम सदस्यों के प्रयास से स्थानीय उद्यान और आसपास के क्षेत्र का सौंदर्यीकरण हुआ। सीएम रमन सिंह द्वारा शहीद की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। इस मौके पर जगजीत सिंह, जसबीर सिंह, हरचरण सिंह, भजन सिंह आदि मौजूद रहेंगे।