राज्यभर में भारी बारिश, कोटा पूरा
रायपुर| प्रदेशमें मानसून की सीजनल बारिश का कोटा लगभग पूरा हो गया है। रविवार सुबह तक 1101 मिलीमीटर बारिश हो गई है। औसत बारिश 1147 मिलीमीटर है। आज दिन में और देर रात तक राज्य के कुछ हिस्से में बारिश हुई, जिससे उम्मीद की जा रही है कि बारिश औसत से ऊपर पहुंच जाएगा। फिलहाल मौसम विज्ञानियों के अनुसार खाड़ी में बना सिस्टम कमजोर हो रहा है। इससे बारिश अब थोड़ी कम बारिश होगी। दो दिन पहले खाड़ी में बना सिस्टम खत्म होने वाला है।
फिर भी अगले एक-दो दिन बारिश की संभावना बनी रहेगी। इधर, सितंबर बीतने में अभी दस दिन और बाकी है। इस दौरान एक-दो सिस्टम और बन गया तो राज्यभर में औसत से ज्यादा बारिश हो सकती है। इधर, पिछले 24 घंटे में राज्य के कई हिस्सों में बहुत जबर्दस्त बारिश हुई। थानखम्हरिया में सबसे ज्यादा 130 मिलीमीटर बारिश हो गई। नरहरपुर में 120, बलौदा में 100, माना एयरपोर्ट, सिमगा, बेमेतरा में 80, कसडोल, भाटापारा, कवर्धा, महासमुंद और साजा में 70 मिलीमीटर बारिश हुई। राज्य के अन्य कई हिस्सों में 50 मिलीमीटर और उससे कम बारिश हुई। राजधानी में 64 मिलीमीटर बारिश हो गई। आज दिन में राज्य के कई हिस्सों में बारिश नहीं हुई। दुर्ग और अंबिकापुर में महज पांच मिलीमीटर बारिश हुई।
गरज-चमक के साथ पड़ सकती हैं बौछारें
लालपुर मौसम केंद्र के सहायक मौसम विज्ञानी एम. गोपाल राव के अनुसार प्रदेश में अगले 24 घंटे के दौरान कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। तीन दिनों बाद प्रदेश में कहीं-कहीं पर गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।