- Hindi News
- सेजबहार में छोड़े गए कुत्ते लौटे और बच्ची पर हमला
सेजबहार में छोड़े गए कुत्ते लौटे और बच्ची पर हमला
संजयनगरमें रविवार को घर के सामने खड़ी पांच साल की मासूम पर आवारा कुत्ता झपट पड़ा और कलाई के कुछ ऊपर मांस का बड़ा टुकड़ा नोंच लिया। बच्ची चीखने लगे और लोग दौड़े, तब कुत्ता वहां से भागा। इस दौरान वह बच्ची की कलाई और पीठ पर भी काट चुका था। सुबह करीब साढ़े 11 बजे हुई इस घटना से पूरी बस्ती में खलबली मच गई। लोगों ने हमलावर कुत्ते को ढूंढा पर वह नहीं मिला। मौके पर पहुंची भास्कर टीम ने बताया कि यह कुत्ता जिस झुंड का है, वह झुंड पिछले 10 दिन में तीन और बच्चों पर हमले कर चुका है। इस कुत्ते के झुंड को कुछ दिन पहले नगर निगम का दस्ता सेजबहार में छोड़कर गया था। वहीं से झुंड संजय नगर गया और बच्चों पर हमले कर रहा है। बहरहाल, घायल बच्ची को घरवाले निजी अस्पताल लेकर दौड़े। उसे इंजेक्शन लगाए गए। बच्ची की हालत ठीक है।
संजय नगर के जावेद खान ने बताया कि उनकी साढ़े पांच साल की बेटी अलफिया रविवार को सुबह घर के गेट के पास खड़ी थी, तभी वहां आवारा कुत्ता पहुंचा और बच्ची पर झपट पड़ा। उसने बच्ची की कलाई से मांस खींचा। बच्ची चीखते हुए गिरी तो कुत्ते ने उसकी पीठ पर काटा। दोबारा उसने कलाई जबड़े में दबाई, तब लोग पहुंच गए। किसी तरह लोगों ने बच्ची को कुत्ते के चंगुल से छुड़ाया। छूटते ही कुत्ता भाग निकला। खूनाखून बच्ची को अस्पताल ले जाया गया।
बाहर का है कुत्ता
संजयनगर के लोगों ने बताया कि जिस कुत्ते ने मासूम बच्ची को रविवार की सुबह काटा, वह बाहर से आया है। दरअसल आसपास की बस्ती से नगर निगम के डॉग कैचर ने कुत्तों को पकड़ा था और सेजबहार में छोड़ दिया था। वहीं के कुत्ते संतोषीनगर और संजयनगर में फैल गए हैं तथा आतंक मचा रहे हैं। इस कुत्ते के झुंड ने ही दस दिन में दो से पांच साल के चार बच्चों को निशाना बनाया है।
हरदिन 25 मरीज : अभीशहर के कई हिस्सों में रोजाना आवारा कुत्तों द्वारा बच्चों और पालतू जानवरों को काटने के लगातार केस सामने रहे हैं। डाक्टरों ने बताया कि अंबेडकर अस्पताल में पिछले एक माह से रोजाना 20 से 25 मरीज रैबीज वैक्सीन के लिए रहे हैं।
रात में निकलने से डरने लगे लोग
^शहर में निगम रोजाना आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए डॉग कैचर चला रहा है। पहले कितने वाहन चलते थे, अभी कितने चल रहें इसकी जानकारी नहीं। वैसे मुझे आए 10 दिन हुए हैं, डॉग कैचर प्रभारी बंशी यादव से जानकारी ले लें।^ डॉ.अमृत च