बीपीटी की परीक्षाएं 7 अक्टूबर से
रायपुर| बैचलरऑफ फिजियोथैरेपी बीपीटी के फेल पूरक की पात्रता वाले छात्रों की परीक्षाएं 7 अक्टूबर से शुरू होंगी। परीक्षा में करीब 300 छात्र शामिल होंगे। इनके लिए सिर्फ शासकीय फिजियोथैरेपी महाविद्यालय रायपुर को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
गौरतलब है कि बीपीटी पार्ट-1 की परीक्षाएं 8 से 17 अक्टूबर तक होंगी। पार्ट-2 की 7 से 21 अक्टूबर, बीपीटी पार्ट- 3 की 8 से 20 अक्टूबर और पार्ट-4 की परीक्षाएं 9 से 18 अक्टूबर तक होंगी।