पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • केबीसी की हॉट सीट के लिए हजार लोगों का कल से ऑडिशन

केबीसी की हॉट सीट के लिए हजार लोगों का कल से ऑडिशन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजधानीरायपुर में होने वाले आयोजन ‘केबीसी आपके शहर’ के ऑडिशन की प्रक्रिया शुरू हो गई। सोनी टीवी की ओर से राज्यभर से लोगों से दो चरणों में पांच-पांच सवाल एसएमएस से पूछे गए थे। तकरीबन एक हजार लोगों ने इनके सही जवाब दिए हैं।

प्रदेशभर से इन लोगों को रायपुर बुलाया जा रहा है। शहर के एक मॉल में टीवी कंपनी ने कार्यालय खोलकर इनका बायोडाटा लेना शुरू किया है। मंगलवार को सभी लोगों का राजधानी के होटल ताज गेटवे में ऑडिशन शुरू होगा। सोनी टीवी प्रबंधन की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक दो दौर में फोन पर मैसेज के माध्यम से सही जवाब देने वाले लगभग एक हजार लोगों को सलेक्ट कर लिया गया है। इन सबसे अब अंतिम दौर का क्विज कंपीटिशन आडिशन के साथ ताज होटल में होगा। उसके बाद कुछ लोगों की छंटनी कर दी जाएगी। लगभग 500 के आसपास लोग इंडोर स्टेडियम में केबीसी आपके शहर में का खेल खेलेंगे। इन सबके पास क्विज का बटन होगा। इनसे खुद बालीवुड के बेताज बादशाह अमिताभ बच्चन मुखातिब होंगे। वे इनसे सवाल पूछेंगे। सवाल का सबसे पहले सही जवाब देने वाले चुनिंदा दस लोग हाट सीट में आने के लिए अंतिम क्विज खेलेंगे। इसके बाद ही हाट सीट पर राजधानी का कोई बंदा सीधे तौर पर अमिताभ बच्चन के साथ केबीसी का शो खेलेगा।

दोट्रक सामान पहुंचा : इंडोरस्टेडियम में बन रहे सेट का दो ट्रक सामान रविवार को और पहुंच गया है। सेट बड़ी तेजी से तैयार हो रहा है। सोनी टीवी ने अब इंडोर स्टेडियम में बाहरी लोगों को प्रवेश भी बंद कर दिया है।

मीडियारहेगा बाहर : संकेतयह भी हैं कि केबीसी के शो में मीडिया को पूरी तरह से बाहर कर दिया गया है। स्टेडियम के अंदर से किसी भी तरह से तो इलेक्ट्रानिक मीडिया और ही प्रिंट मीडिया के लोग मौजूद रहेंगे। शो की रिपोर्टिंग नहीं होगी। केवल इनविटेशन पासधारक ही शो के दौरान मौजूद रहेंगे।

इनविटेशन पास कम रहेंगे

संकेतमिले हैं कि सरकारी तंत्र ने इनविटेशन पास की संख्या कम कर दी है। सोनी टीवी के साथ ही केबीसी की तकनीकी टीम के सदस्यों की संख्या लगभग 500 के आसपास रहने की संभावना है। इस टीम के अलावा क्विज कंपीटिशन में भाग लेने वाले लगभग 500 लोग रहेंगे। इस वजह से केवल ढाई हजार लोग ही स्टेडियम में इनविटेशन पास के माध्यम से पहुंचेंगे। सूचना यह है कि पास बांटने के भी लगभग सारे अधिकार अघोषित रूप से सरकारी तंत्र ने अपने हाथ में