पुरुष सॉफ्टबॉल टीम ने जीता सोना
पुरुष सॉफ्टबॉल टीम ने जीता सोना
रायपुर| छत्तीसगढ़की सीनियर पुरुष महिला टीम ने मथुरा में खेली गई वेस्ट जोन स्पर्धा में स्वर्ण और रजत पदक जीता। खिताबी मुकाबले में पुरुष टीम ने मप्र को एकतरफा मुकाबले में 13-3 से हराया। वहीं महिला टीम फाइनल में मप्र से 14-3 से हार गई। इससे पहले लीग मैचों में पुरुष टीम ने गुजरात को 9-0 से, मप्र को 6-3 से हराया था। वहीं महिला टीम ने गुजरात को 10-0 से, महाराष्ट्र को 15-0 से हराया था जबकि मप्र से मुकाबला 1-1 से बराबर रहा था।