पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ऑफर भी करेगी आकर्षित

ऑफर भी करेगी आकर्षित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोना 5 से 7 फीसदी तक हुआ सस्ता

इस माह सोना 1,050 आैर चांदी 2,500 रुपए लुढ़की

सराफा में इस सप्ताह लौटेगी रौनक

नएकारोबारी सप्ताह से महीनों बाद सराफा बाजार की लौटने जा रही है। त्योहारी सीजन लगने के कारण बाजार में सोने-चांदी की पूछ-परख बढ़ रही है। सराफा कारोबारियों को त्योहार और शादियों के सीजन में घटी हुई कीमतों पर स्वर्ण आभूषणों की मांग बढ़ने की उम्मीद है। पिछले सप्ताह भी अंतरराष्ट्रीय मार्केट के प्रभाव से सोने की कीमतों में िगरावट की स्थिति रही। स्थानीय सराफा बाजार में सोमवार को सोना 27,600 रुपए प्रति 10 ग्राम(स्टैंडर्ड) के भाव पर खुला था आैर सप्ताह अंत में 500 रुपए नरमी के साथ 27,100 रुपए के भाव पर बंद हुआ।

इसी तरह सोमवार को चांदी 41,400 रुपए प्रति िकलो(कच्ची) के स्तर पर थी, सप्ताह अंत में 1,400 रुपए की मंदी के साथ चांदी 40,000 रुपए प्रति िकलो(कच्ची) के भाव बिकी। कारोबारियों के अनुसार नवरात्र से दीपावली तक सोने-चांदी के भाव में कोई खास करेक्शन देखने को नहीं मिलेगा। सरकारी प्रतिबंधों से सोने की सप्लाई मांग के मुकाबले कम रहेगी। इसके चलते सोने की कीमतों में थोड़ी बहुत वृद्धि हो सकती है। दीपावली तक सोना 27,000 से 28,500 रुपए के बीच कारोबार कर सकती है। इसी तरह चांदी भी 40 से 42 हजार रुपए के बीच रह सकती है। घटी हुई कीमतों के कारण त्योहारों और शादियों के मौके पर गहनों की बिक्री में पिछले साल के मुकाबले 25 से 30 फीसदी तक इजाफा होने की संभावाना है।

पिछले माह के मुकाबले सितंबर में साेने-चांदी के भाव में ज्यादा गिरावट आई है। इस माह अब तक सोना कुल 1,050 रुपए तक सस्ता हो चुका है। 1 सितंबर को में सोना 28,150 रुपए के स्तर पर था। तीन सप्ताह लगातार गिरावट के बाद 20 सितंबर को 27,100 रुपए प्रति दस ग्राम(स्टैंडर्ड) के भाव पर गया। इसी तरह चांदी में भी इस दौरान 2,500 रुपए की नरमी दर्ज की गई है। माह के पहले कारोबारी सप्ताह में 42,500 प्रति किलो(कच्ची) के भाव बिकने वाली चांंदी पिछले सप्ताह 40 हजारी हो गई। डॉलर में मजबूती से सोने पर दबाव बढ़ा है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में सुधार की उम्मीदों के बीच शेयर बाजार के चढ़ने से भी निवेशकों में सोने का आकर्षण कम हुआ है।

ग्राहकों को लुभाने के लिए संस्थान कई तरह के आकर्षक ऑफर देने की तैयारी में हैं। नवरात्र से दिवाली तक आभूषण के मेंकिंग चार्ज