कर्मचारी संघ ने मांगा लंबित वेतन
रायपुर | शासकीयवाहन चालक यांत्रिक कर्मचारी संघ ने कर्मचारियों को लंबित वेतन दिए जाने की मांग की है। विभागीय अध्यक्ष नीलकंठ राव ने बताया कि लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में मेकेनिकल उपखंड के कर्मचारियों को पिछले कुछ माह से वेतन प्राप्त नहीं हुआ है, विभागीय अधिकारी और लिपिक से जानकारी लेने पर टालमटोल किया जा रहा है। इसके चलते कर्मचारियों में विभागीय व्यवस्था को लेकर आक्रोश है।