महापौर प्रत्याशियों पर एक नजर
महापौर प्रत्याशियों पर एक नजर
रायपुर | कांग्रेस : प्रमोद दुबे -48 वर्ष। एमए, बीजे। छात्र राजनीति से निकले हैं। रविवि के अध्यक्ष रहे हैं। तीन बार पार्षद रहे हैं। छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स और राज्य बस परिवहन संघ से जुड़े हैं।
भाजपा : सच्चिदानंद उपासने- 57 वर्ष, एडवोकेट, बीकाम-एलएलबी, जनसंघ से जुड़े होने की वजह से 19 महीने आपातकाल में जेल में रहे। एबीवीपी, जनसंघ, जनता पार्टी, भाजपा में कई पदों पर रहे, ब्रेवरेज कार्पोरेशन के चेयरमेन रहे।
धमतरी | कांग्रेस : सरिता दोषी- 45 वर्ष। बीएससी, एमए और पीएचडी हैं। जिला साहित्य समिति और लायंस क्लब से जुड़ी। पूर्व विधायक जयाबेन के परिवार से हैं।
भाजपा : अर्चना चौबे- 47 साल, बीएससी फर्स्ट ईयर, 2004 में पार्षद, पति पार्टी प्रवक्ता।
बिलासपुर | कांग्रेस : टिकट अटका
भाजपा : किशोर राय- 48 वर्ष, बीए-एलएलबी, वार्ड अध्यक्ष से लेकर जोन प्रभारी तक रहे। आरएसएस की पृष्ठभूमि।
दुर्ग|कांग्रेस : नीलू ठाकुर - 49 वर्ष। बीकाम, एलएलबी। महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष। सरोज पांडे के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ी थीं।
भाजपा: चंद्रिका चंद्राकर - 57 वर्ष, मैट्रिक, वर्तमान में महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष।
राजनांदगांव | कांग्रेस : विजय पांडेय- 56 वर्षीय पांडेय 1999 में निर्दलीय महापौर चुनाव जीते। बाद में उन्होंने कांग्रेस प्रवेश कर लिया।
भाजपा : मधुसूदन यादव- 43 वर्ष, 12वीं पास, तीन बार पार्षद, एक बारसभापति और एक बार सांसद भी रहे।
अंबिकापुर | कांग्रेस : डॉ. अजय तिर्की- 48 वर्ष, एमडी, अस्थि रोग विशेषज्ञ हैं। सरकारी जिला अस्पताल में आरएमओ थे। नौकरी छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ली है।
भाजपा :मंजूषा भगत - 39 वर्ष, बीए, वर्तमान में पार्षद, राजनीति में आने से पहले सरकारी नौकरी में नर्स थीं। महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष।
रायगढ़ | कांग्रेस : जेठूराम मनहर- 50 वर्ष, आठवीं पास, नगर पालिका में दो बार पार्षद रहे। नगर पालिका से नगर निगम बनने पर 2004 में पहले महापौर चुने गए थे।
भाजपा : महावीर चौहान - 66 साल, मैट्रिक पास, पूर्व हेडमास्टर, विधानसभा नगर निगम चुनाव में निर्दलीय भाग्य आजमाया हार मिली।
कोरबा | कांग्रेस : रेणु अग्रवाल- गृहिणी, 45 साल। 10वीं पास। विधायक जयसिंह अग्रवाल की प|ी हैं। अग्रवाल डॉ. चरणदास महंत के खास समर्थक हैं।