- Hindi News
- निष्कासित होलू ने भाजपा से ही नामांकन दाखिल किया
निष्कासित होलू ने भाजपा से ही नामांकन दाखिल किया
नवापारा राजिम . शनिवारको भाजपा से निष्कासित नेता टेकचंद मेघवानी होलू ने समर्थकों की भीड़ के साथ अध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन दाखिल कर दिया। उपतहसील कार्यालय में जनसमूह के साथ पहुंचे होलू ने रिटर्निंग आफिसर आरबी देवांगन के समक्ष पं. भागवत प्रसाद मिश्रा के मंत्रोच्चार के बीच अपना नामांकन प्रस्तुत किया। एहतिहातन वहां पुलिस बल तैनात था।
भाजपा से निष्कासित होने के बाद भी उनके द्वारा भाजपा से ही नामांकन दाखिल किये जाने की नगर में व्यापक प्रतिक्रिया देखने को मिली। अनेक भाजपाई स्थिति को देखते लगातार रायपुर क्षेत्रीय कार्यालय में इसकी जानकारी देते रहे। नामांकन के दौरान अनेक भाजपाई उनके समर्थन में खड़े नजर आए। प्रमुख रूप से शांतिलाल बंगानी, भूपेन्द्र सोनी, उमेश जैन, अयूब खत्री, संजय बंगानी, संतोष देवांगन, सुनील पारख, पप्पू राजपूत सहित बड़ी संख्या में समर्थक उपस्थित थे। इसके पूर्व होलू ने पंडित के साथ भगवान राजीवलोचन, संगम स्थित कुलेश्वर महोदव के अलावा सभी मंदिरों में विधिवत पूजा अर्चना की, तब तक उनके समर्थक जुटते रहे।