पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा ने 14 वार्डों में बदल दिया आरक्षण फार्मूला

भाजपा ने 14 वार्डों में बदल दिया आरक्षण फार्मूला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाजपा ने टिकट वितरण में 14 वार्डों में आरक्षण के समीकरण को उलट दिया। 70 वार्ड में सामान्य पुरुष के लिए आरक्षित 27 में दस वार्ड में पिछड़े वर्ग के उम्मीदवार को टिकट दिया गया है। सामान्य महिला के लिए 13 वार्ड आरक्षित हैं। इनमें भी बदलाव किया और चार महिला वार्ड में पिछड़े वर्ग की उम्मीदवार को मैदान में उतारा है।

आरक्षण के बाद से ही भाजपा में इस बात की चर्चा थी कि सामान्य घोषित वार्ड में इसी वर्ग के उम्मीदवार को टिकट दिया जाएगा। टिकट की सूची जारी होते ही चर्चाएं गलत साबित हुई। पार्टी ने पिछड़े वर्ग के लिए आरक्षित 30 वार्डों के साथ ही सामान्य वर्ग के लिए रिजर्व वार्डों में से दस टिकट पिछड़ी जाति के उम्मीदवारों को दिया। इस तरह भाजपा ने पूरे शहर के 60 प्रतिशत से अधिक वार्ड में पिछड़े वर्ग के उम्मीदवारों पर दांव खेला है। जिला समिति के बाद संभाग समिति ने वार्ड स्तर चर्चा करने के बाद पार्षदों के पेनल तय किए, लेकिन टिकट फाइनल होते होते पेनल के ज्यादातर नाम गायब हो गए। शहर के दोनों मंत्रियों ने अपने-अपने क्षेत्र के लगभग 43 वार्ड में नाम फाइनल किए।

समाजोंका गणित

मारवाड़ीवर्ग के खाते में आधा दर्जन से अधिक वार्ड की टिकट गई है। इसी तरह, 6 वार्डों के उम्मीदवार ठाकुर हैं। भाजपा ने सवर्ण वर्ग के 7 उम्मीदवारों पर भरोसा किया है। पिछली बार एक दर्जन से अधिक उम्मीदवारों को प्रत्याशी बनाया था। हालांकि मुस्लिम वर्ग के टिकट में कटौती की गई है। पिछले चुनाव में बैजनाथपारा के अलावा मोवा से मुस्लिम प्रत्याशी को टिकट दिया गया था। इस बार केवल मोवा से ही मोहम्मद अतीक को प्रत्याशी बनाया गया है।

यहांबदला गया गणित

जिनअनारक्षित वार्डों में भाजपा ने ओबीसी को टिकट दिया है, उनमें यतियतनलाल वार्ड से कृष्णा साहू, बाल गंगाधर तिलक - पुरुषोत्तम देवांगन, स्वामी आत्मानंद वार्ड-सनत बैस, कालीमाता वार्ड- प्रमोद साहू, तात्यापारा वार्ड- प्रफुल्ल विश्वकर्मा, मौलाना अब्दुल रऊफ वार्ड- राधे बुंदेला, मुरेश्वर राव गद्रे वार्ड- चक्रधारी जगत, राजीव पांडे वार्ड- मनीष खड़भुजे, ब्रिगेडियर उस्मान वार्ड- आशीष धनकर तथा कामरेड सुधीर मुखर्जी वार्ड से नरेंद्र देवांगन शामिल हैं। इसी तरह, सामान्य महिला के लिए आरक्षित वार्डों में भी भाजपा ने पिछले वर्ग की कई महिलाओं को टिकट दिया है। जैसे, सरदार पटेल वार्ड से रेखा साहू, ने