रायपुर लोकसभा चुनाव 2014
रायपुर लोकसभा चुनाव 2014
पार्टीग्रामीण पश्चिम उत्तर दक्षिण
भाजपा86722 82094 63906 84727
कांग्रेस 58050 42857 42239 47330
अंतर 28672 39237 21667 37397
विधानसभा चुनाव 2013
विसक्षेत्र - भाजपा कांग्रेस अंतर
रायपुर पश्चिम 64611 58451 6160 (भा)
रायपुर उत्तर 52164 48688 3476 (भा)
रायपुर दक्षिण 81429 46630 34799 (भा)
रायपुर ग्रामीण 68913 70774 1861 (भा)
पिछले महापौर चुनाव से मौजूदा संघर्ष तक...
मेयर चुनाव में हार झेली थी भाजपा ने
राजधानीमें 2009 में हुए महापौर चुनाव में हालात अभी जैसे ही हैं। उस मेयर चुनाव से ठीक पहले के लोकसभा और विधानसभा चुनावों में रायपुर नगर निगम की चारों सीटों से भाजपा प्रत्याशी काफी आगे थे (विस में रायपुर उत्तर को छोड़कर)। इसके बावजूद, कांग्रेस की िरणमयी नायक ने मेयर चुनाव में भाजपा की प्रभा दुबे को 21 सौ से ज्यादा वोटों से हरा दिया था।
विसचुनाव में 44 हजार से कांग्रेस पीछे
2013में हुए विधानसभा चुनाव में रायपुर उत्तर, पश्चिम औैर दक्षिण विधानसभा में कांग्रेसी प्रत्याशी 44435 वोटों से पीछे रहे थे। सबसे बड़ा गड्ढा बृजमोहन अग्रवाल के विधानसभा क्षेत्र रायपुर दक्षिण में 34799 का रहा। सिर्फ रायपुर ग्रामीण विधानसभा में कांग्रेस को 1861 वोटों की बढ़त थी। हालांकि इस विधानसभा क्षेत्र में नगर निगम के 70 में से केवल आठ वार्ड ही आते हैं।
लोसमें भाजपा सवा लाख की लीड पर
लोकसभाचुनाव में भाजपा प्रत्याशी रमेश बैस को शहर के चार विधानसभा क्षेत्रों से 1 लाख 26 हजार 973 की लीड मिली थी। हालांकि राजनीतिक प्रेक्षक इस लीड को भाजपा उम्मीदवार का प्लस या कांग्रेसियों का माइनस नहीं मान रहे हैं क्योंकि इसे मोदी लहर का नतीजा मान लिया गया है। जानकारों का यह भी तर्क है कि लोस चुनाव की लीड से मेयर चुनाव की तुलना गलत होगी।
2009 के मेयर चुनाव में राजधानी से कांग्रेस ने भाजपा को दी थी मात
कांग्रेस के लिए लोकसभा और विधानसभा तथा भाजपा के लिए पिछला मेयर चुनाव बुरा सपना
नगर संवाददाता. रायपुर
राजधानी के अगले महापौर के लिए भाजपा और कांग्रेस, दोनों के उम्मीदवार सामने गए और घमासान छिड़ गया है। महापौर की उम्मीदवारी घोषित होते ही इसे लेकर वार्डों में हलचल भी शुरू हो गई। इसी के साथ राजधानी के चार विधानसभा क्षेत्रों में पिछले तीन चुनावों के नतीजो