- Hindi News
- तकनीकी खराबी के कारण फ्लाइट के मुसाफिर परेशान
तकनीकी खराबी के कारण फ्लाइट के मुसाफिर परेशान
रायपुर. एयरइंडिया की मुंबई-विशाखापट्नम-रायपुर फ्लाइट में तकनीक खराबी के चलते यात्रियों को कई घंटों तक परेशान होना पड़ा। मुंबई से यह फ्लाइट अपने निर्धारित समय में दोपहर 10:40 को उड़ान भरकर दोपहर 12:20 को रायपुर पहुंच गई। रायपुर में फ्लाइट की जांच की गई तो मालूम हुआ कि उसमें तकनीकी खराब गई है। एयरपोर्ट में मौजूद इंजीनियरों ने कई घंटों तक फ्लाइट की जांच की। इस दौरान सभी यात्री एयरपोर्ट लाउंज में ही उड़ान का इंतजार करते रहे।
रायपुर से दोपहर 1 बजे रवाना हो वाली यह फ्लाइट 3 बजे तक भी उड़ान नहीं भर सकी। इस वजह से दोपहर 2 बजे विशाखापट्नम और शाम 4:30 बजे मुंबई पहुंचने वाले यात्री दोनों जगहों पर दो घंटे लेट से पहुंचे।