मतदान दलों को प्रशिक्षण आज से
रायपुर. निगमचुनाव के लिए मतदान दल के अधिकारियों को पहले चरण का प्रशिक्षण रविवार से शुरू हो जाएगा। पीठासीन और मतदान अधिकारियों को डिग्री गर्ल्स कॉलेज में दो पालियों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। मतदान के लिए 1950 अधिकारियों को सेक्टर अधिकारी और मास्टर्स ट्रेनर प्रशिक्षण देंगे। पहली पाली में सुबह 10 से 1 बजे तक मतदान दल क्रमांक 1 से 524 तक का प्रशिक्षण होगा। दूसरी पाली में दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक होगा, जिसमें मतदान दल क्रमांक 525 से 885 का प्रशिक्षण होगा।