यूपीएससी की परीक्षा आज से
रायपुर. संघलोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ओर से सिविल सर्विस की मुख्य परीक्षा 14 दिसंबर से शुरू हो रही है। इसके लिए एकमात्र परीक्षा केंद्र छत्तीसगढ़ कॉलेज बैरन बाजार को बनाया गया है। परीक्षा 20 दिसंबर तक चलेगी। हर दिन दो पालियों में परीक्षा होगी। पहली पाली सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक एवं दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक होगी। परीक्षा के सफल संचालन के लिए 14 से 20 दिसंबर तक कलेक्टर कार्यालय के कमरा नंबर 10 में कंट्रोल रूम बनाया गया है। कंट्रोल रूम में सुबह 7 से शाम 7 बजे तक परीक्षा से संबंधित सभी काम किए जाएंगे।
परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवार कंट्रोल रूम के फोन नंबर 0771-2429979 पर फोन कर परीक्षा से संबंधित जानकारी हासिल कर सकते हैं। कंट्रोल रूम का प्रभारी सहायक संचालक केएस पटले को बनाया गया है।