- Hindi News
- नहीं आएगी एमसीआई की टीम, कमियों को दूर कर बताने कहा
नहीं आएगी एमसीआई की टीम, कमियों को दूर कर बताने कहा
रायपुर. मेडिकलकाउंसिल आफ इंडिया की टीम मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करने नहीं आएगी। कॉलेज प्रबंधन को कमियां दूर कर जानकारी भेजने को कहा है। एमसीआई की टीम ने अक्टूबर में कॉलेज प्रबंधन को पत्र लिखकर निरीक्षण के लिए आने की सूचना दी थी। इसके बाद कॉलेज अस्पताल प्रबंधन ने तैयारियां भी शुरू कर दी थी। एमबीबीएस की 150 सीटों को मान्यता देने के लिए टीम आने वाली थी। पिछले साल एमसीआई ने एमबीबीएस की 50 सीटों की मान्यता अटका दी थी।
्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारी कॉलेज प्रबंधन की दौड़-भाग के बाद जुलाई में मान्यता मिल पाई थी। एमसीआई ने ओपीडी में मरीजों की संख्या कम, छात्राओं के लिए होस्टल नहीं होने की कमी बताई थी। अब दोनों ही समस्याओं का समाधान करने का दावा कॉलेज प्रबंधन कर रहा है। डीन डॉ. एके चंद्राकर ने बताया कि छात्राओं के लिए होस्टल का टेंडर हो गया है। ऐसे में अब कोई दिक्कत नहीं है। ओपीडी में मरीजों की संख्या तकनीकी कारणों से कम बताई जा रही थी। यहां प्रतिदिन औसत 1500 से 1700 मरीजों का इलाज किया जा रहा है।