- Hindi News
- रायपुर से तीन और वकीलों का बार में पहुंचना तय
रायपुर से तीन और वकीलों का बार में पहुंचना तय
रायपुर. छत्तीसगढ़स्टेट बार काउंसिल चुनाव की मतगणना लगभग अपने अंतिम चरण में है। रायपुर से तीन प्रत्याशी अब भी मैदान में बचे हैं और उनके चुने जाने की संभावना बढ़ गई है। सोमवार तक चुनाव परिणाम घोषित होने की संभावना है। शनिवार तक की मतगणना में सात सदस्य चुनकर काउंसिल में पहुंच गए हैं। 18 सदस्यों का चुना जाना बाकी है, जबकि मैदान में 21 उम्मीदवार बच गए हैं। इनमें से तीन उम्मीदवार एलिमिनेट होंगे। रायपुर के तीनों प्रत्याशी कोषराम साहू, संजय शर्मा और रामनारायण व्यास अंडर 18 में हैं। 21 उम्मीदवारों में सबसे कम वोट पाने वाले तीन प्रत्याशी बाहर होंगे। लिहाजा रायपुर के तीनों ही प्रत्याशियों के चुने जाने की संभावना बढ़ गई है। इस स्थिति में रायपुर से पांच सदस्य काउंसिल में पहुंच जाएंगे। एलिमिनेट होने वाले 21वें नंबर के प्रत्याशी के बाहर होने से अगर 20वें नंबर के प्रत्याशी को बहुत अधिक वोट मिल गए तो वह अंडर 18 में पहुंच जाएगा।
तब समीकरण कुछ बिगड़ सकता है। उस स्थिति में भी रायपुर से कम से कम दो लोग तो चुनकर और पहुंचेंगे ही।